Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi (2024): क्या जेल तोड़ने में कामयाब होगी दिव्या खोसला जाने मूवी की स्टोरी

अगर हम बात करें Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi की तो यह एक क्राइम जेलब्रेक थ्रिलर मूवी है जिसमें एक्ट्रेस दिव्या खोसला, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर जी मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे। इस मूवी को निर्देशक अभिनय देव जी ने निर्देशित किया है। यह मूवी 31 मई 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गई है। यह मूवी 122 मिनट की है जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

इस मूवी की कहानी दिव्या खोसला के किरदार सवी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। इस मूवी में दिव्या खोसला की एक्टिंग की तारीफ दर्शकों द्वारा खूब की जा रही है। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर जी की एक्टिंग भी काबिले तारीफ है। तो चलिए बात करते हैं Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi के बारे में।

Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi – सवी मूवी रिव्यू हिंदी में:

बात करें अगर हम Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi की तो यह एक क्राइम जेलब्रेक थ्रिलर मूवी है जिसमें दिव्या खोसला सवी का किरदार निभा रही हैं जो कि एक हाउसवाइफ है। पूरी कहानी इनके आस-पास ही घूमती हुई नज़र आएगी और हर्षवर्धन राणे उनके पति के रोल में नज़र आएंगे जो नकुल का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो कि एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम आर्यन है। वे सभी लोग लंदन में रहते हैं। उनकी एक छोटी सी खुशहाल फैमिली होती है।

वे लोग बहुत खुश रहते हैं लेकिन फिर उनकी खुशियों को किसी की नजर लग जाती है और नकुल को उनकी ही कॉलेज के मर्डर के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि वह निर्दोष होते हैं। लेकिन उनकी सुनी नहीं जाती और फिर कोर्ट उन्हें 12 साल की सज़ा सुना देता है। और फिर दिव्या खोसला अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए अपने पति को बचाने के लिए एक बहुत बड़ा मास्टर प्लान बनाती हैं

जिसमें अनिल कपूर जी उनकी मदद करते हैं। अनिल कपूर पहले ही बहुत सारी जेलों को तोड़कर भाग चुके होते हैं और वह इस बात के एक्सपीरियंस पर किताबें भी लिखते हैं। दिव्या खोसला उनकी मदद से अपने पति को बचाने के लिए लंदन की सबसे खतरनाक जेल को तोड़ने का प्लान करती हैं। इस कहानी का थीम सत्यवान और सावित्री की कहानी पर है। जैसे सावित्री अपने पति को बचाने के लिए यमराज तक से लड़ गई थी,

उसी तरह सवी भी मॉडर्न सावित्री का रोल कर रही हैं। वह अपने पति को बचाने के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार हैं। सारे नियमों को तोड़कर तो अपने पति को बचाने के लिए सवी आखिर क्या कुछ करेंगी और क्या वह अपने पति को बचा पाएंगी, अंत में यह जानने के लिए मूवी को देखें।

Savi A Bloody Housewife Movie Star Cast Ki Acting kaisi Hai – सवी मूवी स्टार कास्ट एक्टिंग:

बात करें अगर हम सवी मूवी के स्टार कास्ट की एक्टिंग की तो सबसे पहले हम बात करते हैं फीमेल लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला की, जो कि इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। वह सवी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। वैसे तो एक्ट्रेस ने ज्यादा मूवी नहीं की हैं और जो भी मूवी की हैं, उसमें उन्हें कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन इस मूवी में एक्ट्रेस ने बहुत ही कमाल की एक्टिंग की है। उनके डायलॉग, चेहरे के एक्सप्रेशन सब कुछ बहुत ही जबरदस्त हैं। हम कह सकते हैं कि यह मूवी उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी है।

एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी बहुत ही शानदार अभिनय किया है। उनका लुक और पर्सनालिटी दर्शकों को काफी पसंद आया। और वहीं बात करें अगर हम अनिल कपूर जी की तो इस मूवी की पूरी बागडोर उन्होंने ही संभाली है। उनकी एक्टिंग तो बहुत ही शानदार है जो सच में काबिले तारीफ है। इस मूवी की स्टोरी से आप कनेक्ट कर लोगे और स्टार कास्ट की एक्टिंग भी बहुत ही शानदार है। यह आपको कहीं से भी बोर नहीं करेगी। अगर आप थ्रिलर मूवी के शौकीन हैं तो आपको यह मूवी जरूर पसंद आएगी।

Savi A Bloody Housewife Movie Dekhani Chahiye Ki Nahi – सवी मूवी देखनी चाहिए या नहीं:

बात करें अगर हम सवी मूवी देखनी चाहिए या नहीं तो अगर आपको क्राइम थ्रिलर मूवी देखने का शौक है तो आपको जरूर यह मूवी देखनी चाहिए। इस मूवी में बहुत सारे टर्न और ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे और यह मूवी आपको कनेक्ट कर पाएगी। यह मूवी बिलकुल भी आपको निराश नहीं करेगी। फुल पैसा वसूल है। तो आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए।

तो कैसी लगी आपको Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi मे कॉमेंट करके हमे जरूर बताएं आज की पोस्ट में बस इतना ही। हम फिर मिलते हैं एक नई पोस्ट में, एक कहानी के साथ।

1 thought on “Savi A Bloody Housewife Movie Story Review In Hindi (2024): क्या जेल तोड़ने में कामयाब होगी दिव्या खोसला जाने मूवी की स्टोरी”

Leave a Comment