Rajkumar Rao Mr And Mrs Mahi Movie Story in Hindi (2024) : क्या राजकुमार राव अपनी पत्नी के सपने को कर पाएंगे साकार

हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘Mr And Mrs Mahi Movie Story‘ की, जिसका हाल ही में ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें हमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जो माही का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में हमें यह दिखाया जाएगा कि कैसे माता-पिता अपने बच्चों का करियर खुद तय कर देते हैं लेकिन उस करियर में वे खुश हैं या नहीं, उसमें उनका इंटरेस्ट है या नहीं,

यह नहीं समझते और फिर ज़िंदगी भर बच्चे उनके उस फैसले को ढोते रहते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी लेकर आ रहे हैं ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, यानी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर। इस फिल्म को निर्देशक शरण शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है और फिल्म की कहानी को निखिल मेहरोत्रा और शरण शर्मा जी द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म का संगीत अमन भारद्वाज और अमित त्रिवेदी जी ने दिया है। तो चलिए, बात करते हैं हम इस फिल्म के ट्रेलर के रिव्यू के बारे में।

Mr And Mrs Mahi Movie Trailer Review in Hindi

बात करें अगर मिस्टर एंड मिसेस माही मूवी के ट्रेलर रिव्यू की तो इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है। इस मूवी में हमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे जो कि मिस्टर एंड मिसेस माही का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में हमें दिखाया गया है कि जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव दोनों का नाम ‘माही’ होता है और दोनों को प्यार हो जाता है और प्यार शादी के रिश्ते में बदल जाता है। दोनों की कुंडली के साथ-साथ दोनों का नाम भी एक ही होता है। इस मूवी में जाह्नवी कपूर डॉक्टर होती हैं और राजकुमार राव अपने पिताजी की दुकान संभालते हैं।

शादी के बाद पता चलता है कि राजकुमार राव और जाह्नवी दोनों को ही क्रिकेट का बहुत शौक होता है और वह दोनों क्रिकेट खेलते भी हैं। राजकुमार राव अपनी लाइफ में अपना करियर क्रिकेट में बनाना चाहते हैं लेकिन उनके पिताजी को वह पसंद नहीं होता है। इसलिए वह उन्हें क्रिकेट नहीं खेलने देते हैं। जबकि वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन जब उन्हें जाह्नवी के बारे में पता चलता है कि उन्हें भी क्रिकेट बहुत पसंद है और वह बहुत अच्छा खेलती है।

तब वह उन्हें मोटिवेट करते हैं कि वह अपना करियर अपने इंटरेस्ट की फील्ड में बनाएं ना कि जो प्रोफेशन उनके पिताजी ने उनके लिए चुना है उसमें। और जाह्नवी उनकी बात मानती हैं और तैयारी शुरू करते हैं और राजकुमार राव उनके कोच बनते हैं और वह जाह्नवी के जरिए अपना सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं जिसमें उन्हें बहुत सारे विरोध का भी सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में हमें यही दिखाया गया है, तो चलिए बात करते हैं Mr And Mrs Mahi Movie Story कैसी होगी?

Mr And Mrs Mahi Movie Story Line In Hindi

बात करें अगर हम ‘Mr And Mrs Mahi Movie Story‘ की तो यह एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी होगी जिसमें हमें एक कपल के करियर स्ट्रगल, प्रेम कहानी, और रिलेशनशिप को दिखाया जाएगा। इसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर हमें मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जो कि Mr. & Mrs. Mahi का किरदार निभाएंगे। वही Mr And Mrs Mahi Movie Story में इन दोनों का ही नाम ‘मही‘ होगा। जिनमें इनके नाम और कुंडली के साथ-साथ इनका करियर का सपना भी एक ही होगा। जाह्नवी कपूर इस मूवी में एक डॉक्टर का किरदार निभाएंगी और राजकुमार राव अपने पिताजी की दुकान चलाएंगे।

लेकिन उन दोनों को क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद होगा और वह दोनों बहुत अच्छे खेलते भी रहेंगे। लेकिन अपने पैरेंट्स के दबाव में आकर उन्होंने अपना करियर कुछ और ही चुन लिया है। राजकुमार राव के पिताजी को बिल्कुल पसंद नहीं होता कि वह क्रिकेट खेले या क्रिकेट में अपना करियर बनाएं। जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट का अपना सपना छोड़ना पड़ता है। लेकिन शादी के बाद जाह्नवी के क्रिकेट के शौक को जानकर वह जाह्नवी को मोटिवेट करते हैं क्रिकेट खेलने के लिए और उनका सपोर्ट भी करते हैं। और वह खुद उनके कोच बनते हैं।

इस बीच जाह्नवी और उन्हें कई बार हार का सामना भी करना पड़ता है और कई लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है। इस मूवी में हमें यही दिखाया गया है कि कैसे पैरेंट्स बच्चों पर अपनी सोच और अपने सपने को थोप देते हैं बिना उनके इंट्रेस्ट को जाने। और फिर पूरी जिंदगी बच्चे उस करियर को बोझ के तरह धोते हैं जिनमें उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं होता है। यह एक बहुत ही अच्छा थीम है मूवी का जो कि आज की जनरेशन के लिए बहुत ही सही है जहाँ पैरेंट्स को बच्चों के इंट्रेस्ट को समझाना चाहिए। उनका सपोर्ट करना चाहिए न कि जबर्दस्ती उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक चलने पर मजबूर करना चाहिए।

इससे न जाने कितने ऐसे लोग हैं जो कि बहुत ज्यादा टैलेंटेड होने के बाद भी अपनी क्षमता को समझ के सामने नहीं दिखा पाते क्योंकि उन्हें कभी मौका ही नहीं दिया जाता। इसलिए पैरेंट्स को अपने बच्चों के लिए वो मौका खुद बनाना चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए। तो यह रही Mr And Mrs Mahi Movie Story अब देखते हैं कि यह मूवी दर्शकों के बीच में अपनी क्या छाप छोड़ेगी। तो चलिए बात करते हैं कि ‘Mr. & Mrs. Mahi’ मूवी के डायरेक्टर कौन हैं?

Mr And Mrs Mahi Movie Story
Mr And Mrs Mahi Movie Story – image source / Dharma Productions

Mr. & Mrs Mahi Movie Director Kaun hai

बात करें अगर हम ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ मूवी के डायरेक्टर की, तो इस मूवी के डायरेक्टर शरण शर्मा जी हैं। शरण शर्मा बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, उन्होंने बॉलीवुड को बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। साल 2013 में उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी‘ और साल 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल‘ और साल 2020 में ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल‘ जैसी बेहतरीन और सुपरहिट फ़िल्में दी हैं।

और बात अगर डायरेक्टर शरण शर्मा की उपकमिंग फ़िल्मों की, तो उनमें ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ और सारा अली खान जी के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट है जो कि अभी अनटाइटल्ड है। डायरेक्टर शरण शर्मा एक बहुत ही बेहतरीन और कमाल के डायरेक्टर हैं।

Mr. & Mrs Mahi Movie Actress Kaun Kaun Hai?

बात करें अगर हम ‘Mr. & Mrs. Mahi’ मूवी के एक्ट्रेस की तो इस मूवी में जाह्नवी कपूर जी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो ‘Mrs. Mahi’ के किरदार में हैं। उनके साथ हमें जरीना वहाब और यमिनी दास भी सहायक कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। जाह्नवी कपूर की एक्टिंग के बारे में हम सभी जानते हैं कि वह कितनी कमाल की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। हमने उनकी मूवी ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘बावल’ जैसी मूवी देखी है। उन्होंने अपने हर मूवी में हर किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया है। उनके फैंस भी उनकी एक्टिंग के कायल हैं। तो चलिए अब बात करते हैं ‘Mr. & Mrs. Mahi’ मूवी के रिलीज़ डेट की।

Mr. & Mrs Mahi Movie Release Date aur Budget In Hindi

बात करें अगर हम ‘Mr. & Mrs. Mahi‘ मूवी के रिलीज़ की तो मेकर्स ने ट्रेलर में इस मूवी के रिलीज़ डेट से पर्दा हटा दिया है। यह मूवी 31 मई 2024 को रिलीज़ की जाएगी, और हमें 31 मई से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। वही अगर बात करे मूवी के बजट के बारे में तो यह एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है जिसका बजट लगभग 40 करोड़ रुपए है।

Mr. & Mrs Mahi Movie Cast Details In Hindi

वही अगर हम बात करें स्टार कास्ट्स की तो राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे और अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, ज़रीना वहाब, अर्पण दास, हिमाशु जयकर, यमिनी दास, कृष्ण भार्गव, जितेन्द्र कुमार शर्मा, सिद्धांत खन्ना, जैसे कई सहायक कलाकार हैं और वही Mr And Mrs Mahi Movie Story राइटर निखिल मेहरोत्रा और शरण शर्मा जी हैं । और इस मूवी को म्यूजिक मानन भारद्वाज और अमित त्रिवेदी जी ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी आने गोस्वामी, यश खन्ना और मनुष नंदन ने की है।

और एडिटिंग का काम नितिन बैद जी ने किया है और इस मूवी को धर्मा प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियो जैसी प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह मूवी हिंदी भाषा में 31 मई 2024 को रिलीज़ की जाएगी। तो आपको Mr And Mrs Mahi Movie Story कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताएं तो आज के लिए इतना ही कल मिलते है एक और अनोखी मूवी स्टोरी के साथ स्वास्थ रहे अपना ख्याल रखे।

1 thought on “Rajkumar Rao Mr And Mrs Mahi Movie Story in Hindi (2024) : क्या राजकुमार राव अपनी पत्नी के सपने को कर पाएंगे साकार”

Leave a Comment